{"_id":"5b27c6a54f1c1bb36e8b8818","slug":"81529333413-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को सिखाया जा रहा शतरंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को सिखाया जा रहा शतरंज
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों के लिए डाइट हाल नाहन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों को शतरंज की बारीकियां सिखाई गईं। गौरतलब हो प्रदेश में अंडर-14 वर्ग के बच्चों के लिए शतरंज स्पर्धा को स्कूली खेलों में शामिल किया गया है।
खंड और जिला स्तर के बाद यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर भी आयोजित की जाएगी जिसके चलते डाइट में प्रारंभिक शिक्षकों के लिए इस शिविर को आयोजित किया गया। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा खेल अधिकारी रमेश सरैक और जिला सिरमौर शतरंज संघ के महासचिव आशीष ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान राज्य स्रोत व्यक्ति अभिषेक व संजय अत्री ने शिक्षकों को शतरंज की बारीकियां सिखाई। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य डीडी जोशी, कार्यशाला के दौरान देवेंद्र कुमार, मीरा भारद्वाज, सुखदेव, वेंकटेश आदि उपस्थित रहे।