फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन कॉलेज के नए प्रशासनिक ब्लॉक में आग, रिकार्ड राख

नाहन कॉलेज के नए प्रशासनिक ब्लॉक में आग, रिकार्ड राख

Sat, 02 Dec 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नाहन कॉलेज के नए प्रशासनिक ब्लॉक में आग, रिकार्ड राख
फरीदाबाद आग - फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के नए प्रशासनिक ब्लॉक में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से कॉलेज का रिकार्ड जलकर राख हो गया। रिकार्ड के अलावा नए कॉलेज में 25 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।

इसमें एक दरवाजा, दो खिड़कियां आदि शामिल हैं। हाल ही में पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ंिटग का कार्य हुआ था। नए कॉलेज में अभी एड्मिशन का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि कॉलेज का पुराना रिकार्ड ही आग की भेंट चढ़ा है। गनीमत यह रही कि बीते दिन ही दाखिले की फीस को समय रहते बैंक में जमा करवा दिया गया। वरना, कागजात के साथ-साथ पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ता।
विज्ञापन



हालांकि, आग लगने के सही समय का पता नहीं चल पाया है लेकिन तड़के ही नए कॉलेज भवन से उठे धुएं के गुबार को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग को 6:40 पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने सवा 8 बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी आग लगने के सही कारणों का भी पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर लगाई। इसके सही कारणों का खुलासा भी पुलिस की छानबीन व जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

उधर, अग्निशमन अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि विभाग को सुबह साढ़े 6 बजे के बाद आग लगने की सूचना मिली थी। लिहाजा, विभाग की ओर से वह टीम के साथ एएफटी लेकर मौके पर पहुंचे। टीम में लीडिंग फायरमैन राजकुमार, फायरमैन रविंद्र व नीरज के अलावा चालक असलम ने मौके पर पहुंचकर सवा आठ बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से 25 हजार का नुकसान आंका गया है।



उधर, कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. हेमंत ने बताया कि आग से पुराना रिकार्ड ही जला है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। कॉलेज में पाउडर वाले सिलेंडर की व्यवस्था थी। दमकल विभाग से फायर एनओसी ली गई है या नहीं, इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed