{"_id":"59ef478f4f1c1bda538b8d9d","slug":"81508853647-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बदहाल
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर-ताकुला सड़क में आया मलबा हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
सराहां(सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अधिकतर सड़कों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। सड़कों में गड्ढे पड़े हुए हैं जो वाहन चालकों व पैदल राहगीरों के जी का जंजाल बने हुए हैं।
कई जगह तो हालत इतनी खराब है कि कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। कुछ मार्ग तो इतने उबड़-खाबड़ हैं कि गाड़ियों के चैंबर तक उनसे टकरा कर खराब हो रहे हैं।
हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली डूंगाघाट-बागथन-चनालग सड़क मार्ग भी पूरी तरह से दयनीय बना हुआ है।
हैरत की बात यह है कि इस सड़क को हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम से जाना जाता है लेकिन यहां पड़े गड्ढे नेताओं की उदासीनता को प्रकट कर रहे हैं। इस मार्ग पर सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है।
इसके अलावा सराहां-चंडीगढ़, डूंगाघाट-किला कलांच, कांगर घाट-डिलमन, नारग समेत अधिकतर सड़कों की खस्ताहालत बनी हुई है। क्षेत्रवासी रमेश कुमार, देवदत्त शर्मा, भीम सिंह, रोशन लाल, बलवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, शमशेर सिंह व राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बदहाल दशा में हैं। कई बार आवाज उठाई जा चुकी है लेकिन संबंधित विभाग व प्रशासन उदासीन रवैया अख्तियार किए हुए हैं। लोगों ने मांग की कि सड़कों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश चंद ने बताया कि जिन सड़कों की हालत खस्ताहाल है उनको शीघ्र ही सुधार दिया जाएगा।