फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा क्षेत्र में बिजली गुल रहने से दिवाली का मजा किरकिरा

पांवटा क्षेत्र में बिजली गुल रहने से दिवाली का मजा किरकिरा

Fri, 20 Oct 2017 07:26 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
पांवटा क्षेत्र में बिजली गुल रहने से दिवाली का मजा किरकिरा
दिवाली
पांवटा साहिब (सिरमौर)।देश में सबसे बड़े पर्व में से एक दीपावाली के दिन बिजली गुल रहने से लोगों में काफी आक्रोश दिखा। पांवटा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली के दिन दोपहर से रात 10 बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि कई दशकों बाद पहला मौका था कि प्रकाश के पर्व दिवाली पर बिजली ही गुल रही।
पांवटा निवासी रामलाल शर्मा, अश्वनी वर्मा, वेद प्रकाश बंसल, इंद्रजीत सिंह मिक्का, डॉ. गोपी शर्मा, संजीव नागपाल, मोहनीश मोहन, रामकिशन शर्मा, शिक्षक सुरेश तोमर, नरेश चौहान, बलदेव राणा, नरेश चौधरी, ओम प्रकाश चौहान, रमेश शर्मा, बालक राम शर्मा, भरत राणा, भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा, एनएन खतरी, अजय राणा, राज, पेमा सिंरिंग, सुरजी पुंडीर, हरिश कोडियाल व विक्रम तोमर ने कहा कि कई दशकों बाद बिना बिजली दिवाली मनाई।
विज्ञापन



वीरवार को दोपहर करीब दो बजे से रात 10 बजे तक बिजली गुल रही जिससे आधा शहर व गिरिपार आंजभोज की दर्जनों पंचायतें अंधेरे में डूबी रहीं। युवाओं रितिक तोमर, संयोगिता, सुमन, नीलम, प्रवीण, कार्तिक, शुभम, अमन, शांतनु, सुशांत व सुहानी ने कहा कि बिजली गुल रहने से इस बार दिवाली का पूरा मजा ही किरकिरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बुजुर्गों मोही राम, गीता राम चौहान, दलीप सिंह, ख्यालू राम व दलीपू ने कहा कि दिवाली के दिन इस तरह बिजली गुल रहना लोगों की खुशी में खलल जैसा रहा। उधर, बिजली बोर्ड अधिशासी अभियंता डीएस ठाकुर ने कहा कि पांवटा के जंबूखाला 132 केवी ट्रांसमिशन टॉवर लाईन में खराबी आ गई थी। बिजली बोर्ड कर्मचारियों की टीम ने काफी मेहनत करके रात दस बजे तक लाइनें ठीक कीं। उसके बाद ही बिजली बहाल हो पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed