फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ‘गणपति बप्पा मोरिया...’से गूंजा नाहन शहर

‘गणपति बप्पा मोरिया...’से गूंजा नाहन शहर

Fri, 25 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
‘गणपति बप्पा मोरिया...’से गूंजा नाहन शहर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। शहर में पहली बार गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवयुवक मंडल नाहन ने शहर में गणपति बप्पा की शोभा यात्रा भी निकाली। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से शहर गूंज उठा। रथ पर सवार भगवान श्री गणेश की 5.6 फुट की ऊंची मूर्ति के आगे श्रद्धालु पूरी तरह से नतमस्तक दिखे।
श्रद्धालु शोभा यात्रा के प्रारंभ स्थल वाल्मीकि नगर में सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे। सुबह हुई बारिश में भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। प्रारंभ स्थल पर श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी रहा। वाल्मीकि नगर से गणपति बप्पा की शोभा यात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोर्या का उद्घोष कर माहौल भक्तिमय कर दिया। शोभा यात्रा भजन मंडल व बैंड बाजे के साथ निकाली गई जो कि कच्चा टैंक, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नू घाट, मालरोड से होते हुए हिंदू आश्रम पहुंची जहां भगवान गणेश के लिए भव्य पंडाल लगाया गया। यहां पूरी आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश को प्रसाद लगाया। शाम के समय श्रीगणेश भगवान की आरती व भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों व बुजुर्गों के अलावा भारी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्घालुओं ने भी हिस्सा लिया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूरी आवभगत की। उनके खानपान का भी विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अजय बंसल, बुद्धि बल्ल्व, नीरज जैन, कमल भंडारी, धर्मवीर वर्मा, दीपक चौधरी, सुधीर, संजय अग्रवाल, प्रदीप विज, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, दिनेश, संजीव चीना सहित सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित अग्रवाल व अशोक अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्री गणेश मेहमान के रूप में आयोजक स्थल हिंदू आश्रम में आए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने उनके खान-पान, रहने, ठहरने, पूजन का विशेष ध्यान रखा हुआ है। तीन दिन तक पंडाल में श्री गणेश भगवान की आरती व पूजा का भी पुख्ता प्रबंध किया हुआ है। इस दौरान यहां एक मनोकामना पेटी भी स्थापित की गई है जिसमें श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान को पत्र प्रेषित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को गणेश की प्रतिमा का पवित्र यमुना नदी में विसर्जन किया जाएगा।
---‘गणपति बप्पा मोरिया...’से गूंजा नाहन शहर
नाहन में शान से निकली गजानन की सवारी
पहली बार आयोजन, जयकारों से गूंजा शहर
हिंदू आश्रम में विराजमान हुए विघ्नहर्ता श्रीगणेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed