फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   8 transformers burnt due to overload

Sirmour News: ओवरलोड से गर्म होकर जल चुके 8 ट्रांसफार्मर

Thu, 12 Jun 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
8 transformers burnt due to overload
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बढ़ रहा बिजली का भार

बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान, लगाने पड़ रहे कट
उत्तराखंड और सोलन से सिरमौर के लिए की जा रही विद्युत आपूर्ति

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। पिछले कुछ दिनों से जिला में गर्मी कहर बरपा रही है। खासकर दिन के समय गर्मी से हाल बेहाल है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखों, कूलरों सहित एयर कंडीशनरों (एसी) का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में बिजली की मांग भी काफी बढ़ गई है।

विद्युत उपमंडल नाहन में बिजली की एकाएक मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है। इसके चलते अब तक 8 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। एक ट्रांसफार्मर की कीमत 5 लाख तक है। इसके चलते विद्युत बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बोर्ड को मजबूरन ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए बीच-बीच में विद्युट कट लगाने पड़ रहे हैं। विद्युत कट लगने से लोगों को भी भारी समस्याओं का सामना भीषण गर्मी में करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र का तापमान भी 40 डिग्री को पार कर रहा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में हाल बेहाल हुआ है। ऐसे में लोग कुछ देर भी बिजली गुल हो जाने के बाद बेचैन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड और सोलन के फीडरों से ली जा रही बिजली
खपत बढ़ने और सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने को लेकर बोर्ड द्वारा उत्तराखंड के खोदरी फीडर तथा सोलन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उत्तराखंड से करीब 2900 मेगावाट तक बिजली की आपूर्ति की जा रही है जबकि सोलन से 1500 मेगावाट तक भी आपूर्ति हो रही है। हालांकि इन क्षेत्रों से आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन लो-वोल्टेज एक अलग समस्या बनी हुई है। अधिकारियों की मानें तो कई बार 204 व 210 वॉट तक ही वोल्टेज मिल रही है। असके चलते आगे सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं।

गिरि पावर हाउस का उत्पादन गिरा
जिले के गिरि पावर हाउस में कुछ दिनों से विद्युत उत्पादन में गिरावट आई है। ऐसे में समस्या होना लाजमी है। यहां कुछ समय पहले औसतन 230 मेगावाट हॉवर तक उत्पादन पहुंच चुका था जो अब गिरकर 180 तक आ गया है। अब विद्युत उत्पादन बढ़ाने को लेकर अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा है।

गिरि पावर हाउस में गर्मी बढ़ने से विद्युत उत्पादन में गिरावट आई है। विद्युत की 3500 मेगावाट तक मांग बढ़ जाती है। ऐसे में उत्तराखंड के खोदरी व सोलन से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बीते दिन उत्तराखंड से 2900 मेगावाट तक विद्युत की आपूर्ति की गई।


-अजय चौधरी, आरई गिरि पावर हाउस

गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी है, जिसके चलते 8 के करीब ट्रांसफार्मर जलने की सूचना है। उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है।

-मुकेश सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed