फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   75 woman will honoured in ponta sahib on international day 8 march 2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 75 महिलाओं को मिलेगा सम्मान

Mon, 07 Mar 2022 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
75 woman will honoured in ponta sahib  on international day 8 march 2022
75 woman will honoured in ponta sahib on international day 8 march 2022
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरमौर जिला की लगभग 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम पांवटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत घर में होगा। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, साहित्य, खेलकूद, स्वयं सहायता समूह और अन्य गतिविधियों में अहम योगदान देने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कोरोना काल के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने, टीकाकरण में अहम भूमिका आदि गतिविधियों में योगदान के लिए 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पांच आशा कार्यकर्ता व जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 15 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाली लगभग 40 महिलाओें को सम्मान दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या, पोषण आदि मामलों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बद्रीपुर पंचायत घर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं समेत अन्य अन्य क्षेत्रों की करीब 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

---
डाइट नाहन में होगा कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (नाहन) में कार्यक्रम होगा। इसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। इस दौरान जेबीटी प्रशिक्षुओं की ओर से महिला सशक्तीकरण पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके संस्थान की गतिविधियों में अव्वल कार्य के लिए कर्मचारियों व प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed