फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने से सशक्त होंगी महिलाएं

अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने से सशक्त होंगी महिलाएं

Sat, 27 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने से सशक्त होंगी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब में शनिवार को ‘अमर उजाला’ की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी मुख्यालय परम देव ठाकुर ने उपस्थित छात्राओं को महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
डीएसपी ने कहा कि अब समय बदल गया है। महिला समाज का महत्वपूर्ण अंग है। समाज में महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामले भी सामने आते हैं। लिहाजा, हमें अत्याचार के प्रति जागरुक रहना है। अत्याचार के प्रति आवाज बुलंद करनी होगी। अत्याचार करने वाला ही नहीं बल्कि अत्याचार सहने वाला भी पाप का भोगी बनता है। उन्होंने कहा कि नशा हर अपराध की जड़ है। लिहाजा, हमें समाज को नशा मुक्त बनाना होगा। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। सोच से नजरिया बदलेगा और नजरिया बदलने से जीवन का नजारा ही बदल जाएगा। उन्होंने छात्राओं को किसी भी आपातकाल में पुलिस का 100 नंबर, गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और शक्ति ऐप बटन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी आग्रह किया कि जितने भी आपातकालीन नंबर और ऐप हैं, उन्हें स्कूल के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करें। इस अवसर पर कालाअंब स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश, लेडी कांस्टेबल कीर्ति और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन


समाज में सभी को समान अधिकार : चंद्र प्रकाश
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश ने कहा कि समाज में महिलाओं की अहम भूमिका है। समाज ने सभी को एक समान अधिकार दिए हैं। लिहाजा, हमें अपने अधिकारों का पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे ज्ञान अर्जित करने में अपना ध्यान लगाएं। उनके आसपास यदि किसी तरह की आपराधिक घटना हो रही हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या स्कूल प्रबंधन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed