फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   समय पर हो मेडिकल बिलों का भुगतान

समय पर हो मेडिकल बिलों का भुगतान

Tue, 05 Mar 2019 09:39 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
समय पर हो मेडिकल बिलों का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पांवटा इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपिन कालिया ने की। बैठक में विभिन्न मांगों पर मंथन किया गया। संशोधित मूल वेतन भत्ता और मेडिकल बिलों के समयबद्ध भुगतान की मांग रखी गई। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और पांवटा इकाई के वीरभान अग्रवाल के निधन पर शोक प्रकट किया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. विपिन कालिया, सुंदरलाल मेहता और टीपी सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा में लिफ्ट, डायलिसिस सेंटर और डिजिटल एक्सरे सुविधा के लिए एसोसिएशन सरकार का आभार प्रकट करती है। उन्होंने प्रदेश के सीएम, विधायक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर से स्थानीय अस्पताल में ट्रामा सेंटर सुविधा और कैंटीन की व्यवस्था करने की मांग की गई है। बैठक में पांवटा इकाई के सदस्यों ने मांग की है कि अस्पताल की अपनी एक आपातकालीन एंबुलेंस ऐसी हो, जिसमें गंभीर मरीज की जान बचाने को सभी जरूरी मेडिकल सुविधा हो। इसमें एक डॉक्टर की अलग से ड्यूटी हो, जिससे यहां से रेफर मरीजों को सुरक्षित चंडीगढ़ या देहरादून अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके। किसी भी एंबुलेंस में आधी-अधूरी सुविधाएं जानलेवा साबित होती हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से 65, 70 और 75 आयु के सदस्यों को 5, 10 और 15 फीसदी मूल वेतन एक जनवरी 2006 से प्रदान किया जाए। मेडिकल बिलों के समय पर भुगतान की व्यवस्था जरूरी है। बैठक में अध्यक्ष डॉ. विपिन कालिया, टीपी सिंह, वेद सिंह वर्मा, लखवीर सिंह, एमएस भटनागर, सीएम मधुर, एसएल मेहता, एस भारद्वाज, मधुबाला, आईपीएस वालिया, सुधा कालिया, बीएस भटारा और एसएस गुप्ता समेत संघ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed