फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गंदगी फैलाने पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

गंदगी फैलाने पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 05 Mar 2019 09:38 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
गंदगी फैलाने पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे
नाहन (सिरमौर)। शहर में स्वच्छता को लेकर नगर परिषद की ओर से छेड़ी गई बेहतरीन व्यवस्था के बावजूद गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। चोरी छिपे रात के अंधेरे में जहां-तहां कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर नगर परिषद कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए राज्य जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड चाइल्ड कमीशन के सदस्य आशुतोष गुप्ता ने पहल की है। उन्होंने घोषणा की है कि वह शहर के विभिन्न स्थानों पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाने की हामी भरी है। उनके अनुसार नगर परिषद सीसीटीवी कैमरों में गंदगी फैलाने वालों को पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नाहन को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने अहम कदम उठाए हैं। इसके लिए घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंच रही हैं लेकिन, इसके बावजूद कई स्थानों पर रात के अंधेरे में कचरा फेंककर गंदगी फैलाई जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान नहीं होने पर नगर परिषद कार्रवाई भी नहीं कर पाती। आशुतोष गुप्ता का कहना है कि रात के समय कूड़ेदान में कचरा न डाल कर शहर के कुछ कथित कुछ लोग अपने घरों के आसपास कचरा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों पर नगर परिषद कार्रवाई करे। इसके लिए वह पांच सीसीटीवी कैमरे नगर परिषद को देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed