फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टेक्नोमैक घोटाले का एक आरोपी पुलिस रिमांड पर

टेक्नोमैक घोटाले का एक आरोपी पुलिस रिमांड पर

Mon, 18 Feb 2019 10:35 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
टेक्नोमैक घोटाले का एक आरोपी पुलिस रिमांड पर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंडियन टेक्नोमैक के आरटीजीएस घोटाले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कंपनी के आरोपी चीफ फाइनांस ऑफिसर को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि, दूसरे आरोपी टेक्नोमैक कंपनी के पूर्व यूनिट हेड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्टेट सीआईडी टीम ने जगतपुर स्थित टेक्नोमैक इकाई के यूनिट हेड रहे टीसी विस्वाल व चीफ फाइनेंस ऑफिसर को बिजली बिल के आरटीजीएस घोटाले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कंपनी ने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड को करोड़ों की चपत लगाई थी। आरटीजीएस के माध्यम से करोड़ों के बिजली बिलों को बोर्ड के अकाउंट में जमा करवाने की बात कही गई। कंपनी ने फर्जी आरटीजीएस से बैंक के माध्यम से सरकार व बिजली बोर्ड को करोड़ों की बिल राशि जमा ही नहीं करवाई। सीआईडी टीम ने इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के पूर्व स्थानीय यूनिट हेड टीसी विस्वाल और कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर गौतम सेठ को गिरफ्तार किया था। दोनों सोमवार तक पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। सोमवार को दोनों को फिर से अदालत मे पेश किया गया। आरोपी चीफ फाइनेंस ऑफिसर को अदालत ने फिर चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईडी टीम अब आरोपी से घोटाले के मामले में पूछताछ करेगी। उधर, एडिशनल एसपी सीआईडी शिमला वीरेंद्र कालिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed