{"_id":"5c0e9afabdec2241b054e86b","slug":"71544461050-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी चेयरमैन ने लहुलूहान घायल को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी चेयरमैन ने लहुलूहान घायल को पहुंचाया अस्पताल
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी चेयरमैन ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के शिवपुर के समीप सोमवार को एक बाइक सवार एक वाहन के पीछे जा टकराया। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक की वाहन को टक्कर लगते ही वहां लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बाइक सवार लहूलुहान सड़क पर पड़ा था। लोग उसकी सहायता के लिए एंबुलेंस को कॉल करने लगे। इसी दौरान वहां से बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर गुजर रहे थे जो किसी अन्य कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने जब सड़क पर भंगानी निवासी 40 वर्षीय फकीरूदीन को सड़क पर लहूलुहान पड़े देखा तो उन्होंने बिना समय गंवाय उसे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वह उसको प्राथमिक उपचार दिलवाने तथा घायल के परिजनों को सूचित करने के बाद ही कार्यक्रम की ओर रवाना हुए। उधर, सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. एवी राघव ने कहा कि घायल का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उसे सीटी स्कैन करवाने को कहा गया है।