फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर

लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर

Tue, 10 Jul 2018 11:06 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर
गंदा पानी - फोटो : demo pic
सतौन (सिरमौर)। सतौन पंचायत के वार्ड नंबर आठ के लोग इन दिनों मटमैला पानी पीने को विवश हैं। बरसात के इन दिनों में ग्रामीणों को गंदा पानी पीने को मिल रहा है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में आईपीएच विभाग तिलगनी खाले से सीधे पानी की सप्लाई कर रहा है, जिससे समस्या उत्पन्न हुई है। वार्ड के जगत सिंह, दीप चंद, सीता राम, रूप लाल, संगत राम, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र के बीस परिवारों को मटमैला पानी वितरित किया जा रहा है। उन्हें तिलगनी खाले से सीधी पाइप लाइन बिछा कर पानी दिया जा रहा है। पानी को फिल्टर भी नहीं किया जा रहा है जिस कारण उन्हें गंदा पानी पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पूरे सतौन क्षेत्र में जिस योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है, वह योजना 60 लाख से बनी है। यहां पर फिल्टर बैग भी बने हैं लेकिन वहां से उन्हें पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। छह महीने पहले उन्हें स्टोर टैंक से पानी की सप्लाई देने के लिए टेंडर भी लग चुके हैं। अभी तक कार्य को शुरू नहीं किया गया। कई बार शिकायत भी गई है लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इससे वे गंदा पानी पीने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि यहां कोई बीमारी या महामारी फैलती है तो उसका जिम्मेवार विभाग होगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पेयजल लाइन सीधी खड्ड से जुड़ी है, जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि स्टोर टैंक से सप्लाई के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed