{"_id":"5b3e289b4f1c1b0f278b4aef","slug":"71530800283-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंतनगर में सरकार के खिलाफ गरजी युवा कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंतनगर में सरकार के खिलाफ गरजी युवा कांग्रेस
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशवंतनगर में सरकार के खिलाफ गरजी युकां
बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर घेरी केंद्र सरकार
विकास के दावे करने वाली भाजपा चारों खानें चित : मुसाफिर
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़/सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के यशवंत नगर में वीरवार को युवा कांग्रेस पच्छाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली और नारेबाजी की। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई रैली के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के दौरान देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के बढ़ते तबादले, भाजपा सरकार की ओर से किया जा रहा भाई-भतीजावाद की राजनीति, विकास कार्यों में लगातार गिरावट को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के नाम पर चारों खाने चित हो गई है। उनके नेता पहले जहां लोगों को विकास के बड़े-बड़े जुमले दिखाते थे, आज वह कुछ भी नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता इन झूठे वादों का मतदान के माध्यम से भाजपा को जरूर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप पड़ गया है। भाजपा नेता आपसी गुटबाजी में फंसे हुए हैं, जिसका खामियाजा देश और प्रदेश की जनता भुगत रही है।
स्वीकृत योजनाएं जल्द हों पूरी
पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष रणजीत हाब्बी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भ्रष्टाचार, गिरिपार को तुरंत जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने, कर्मचारियों के तबादले रोकने की मांग उठाई। रणजीत हाब्बी ने कहा कि पच्छाद के विकास के लिए कांग्रेस सरकार के समय में कई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता इंद्रपाल ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सोहन सिंह, राजकुमार, विवेक शर्मा, संजय पाल, सुनील शर्मा, दिनेश आर्य, शीला देवी, रमेश चंद, दुर्गाराम, जितेंद्र वर्मा, हरदेव सिंह और कपूर सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।