फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   व्हाइट सीमेंट प्लांट का मंशा पत्र जारी

व्हाइट सीमेंट प्लांट का मंशा पत्र जारी

Tue, 03 Jul 2018 07:16 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
व्हाइट सीमेंट प्लांट का मंशा पत्र जारी
लोगों की मर्जी पर लगेगा व्हाइट सीमेंट प्लांट
विज्ञापन

108 हेक्टेयर भूमि में होगा स्थापित
कई संगठन प्लांट का कर रहे विरोध
कपिल ठाकुर
नौहराधार (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के नौहराधार में प्रस्तावित व्हाइट सीमेंट प्लांट का बनना या न बनना लोगों की इच्छा पर निर्भर करेगा। यदि स्थानीय लोग प्लांट के लिए 108 हेक्टेयर भूमि देने के लिए तैयार हो जाते हैं तो पांच साल के भीतर यह प्लांट लग जाएगा।
मंत्रिमंडल की बैठक में आठ मई को मंजूरी मिलने के बाद 27 जून को सरकार ने यहां खनन कार्य के लिए अरावली जिप्सम को लेटर ऑफ इंटरेस्ट (मंशा पत्र) भी जारी कर दिया है। ऐसे में सरकार और एफसीसीआई अरावली के बीच होने वाले समझौते के बाद प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। सीमेंट प्लांट और खदान के लिए अधिग्रहण किए जाने वाली भूमि का एसडीएम संगड़ाह की अध्यक्षता वाली कमेटी पहले ही निरीक्षण कर चुकी है। उसके बाद उपायुक्त सिरमौर ने भी भूमि को देखा और लोगों की राय जानी। उचित मुआवजा मिलने की स्थिति में कई भू-स्वामी अपनी जमीन देने को तैयार हैं। जबकि, कुछ पर्यावरण बिगड़ने का हवाला देते हुए इसका विरोध भी कर रहे हैं। सीटू, पर्यावरण बचाओ समिति, किसान सभा आदि संगठन इस प्लांट पर पहले ही विरोध जता चुके हैं। उनका कहना है कि इससे पर्यावरण ही नहीं बल्कि किसानों की खेती भी नष्ट हो जाएगी। सफेद सीमेंट प्लांट से जहां दो सौ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा वहीं तीन हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा।
विज्ञापन

उपक्रम अरावली को मिला पत्र
भारत सरकार के उपक्रम अरावली जिप्सम एंड मिनरल के महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह शेखावत तथा प्रबंध निदेशक एवं संयुक्त सचिव उर्वरक विभाग भारत सरकार अलका तिवारी आईएएस ने कहा कि सरकार ने प्लांट के खनन पट्टे के लिए मंशा पत्र जारी कर दिया है। इस प्लांट को इस ढंग से स्थापित किया जाएगा, जिससे पर्यावरण और स्थानीय लोगों को अन्य उद्योगों की तरह नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed