फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   किराया देकर उपचार करवाने अस्पतालों में पहुंचे मरीज

किराया देकर उपचार करवाने अस्पतालों में पहुंचे मरीज

Wed, 27 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
किराया देकर उपचार करवाने अस्पतालों में पहुंचे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन / पांवटा/ नौहराधार । जिले में 108 एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 108 एंबुलेंस सेवा न मिलने के कारण ग्रामीणों को अपने मरीज भारी भरकम किराया देकर अस्पतालों तक पहुंचाने पड़े।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर की गई 10 वर्षीय प्रतिष्ठा को उसके परिजन निजी वाहन में चंडीगढ़ ले गए। मेडिकल कॉलेज की ओर से रोगियों की मदद के लिए एंबुलेंस जैसी सुविधा देने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए। यहां सिर्फ एक एंबुलेंस की सेवाएं प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूलकर मरीजों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

नौहराधार सीएचसी के तहत भराड़ी निवासी गर्भवती फुलमा देवी के परिजनों ने 108 को फोन किया लेकिन सेवा न मिलने के कारण उसे एक निजी वाहन करके अस्पताल पहुंचाना पड़ा। यहां से रेफर करने के बाद भी परिजन निजी वाहन कर दूसरे अस्पताल ले गए। वहीं 102 एंबुलेंस सेवा भी महिलाओं को नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौहराधार के चौकर गांव की अनीता को प्रसव के बाद एंबुलेंस सेवा नहीं मिली। बुधवार को ही राजपुर के नाया निवासी अनिल कुमार को निजी वाहन से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। इसके अलावा दर्जनों मरीज निजी वाहनों से ही अस्पतालों तक पहुंचे।
बाक्स--
पांवटा अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था
सिविल अस्पताल पांवटा व शिलाई में मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। पांवटा में सिरमौर फार्मा मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन व सीसीआई इकाई की एंबुलेंस की सेवाएं ली गईं। जबकि, सीएचसी शिलाई में भी 2 सरकारी एंबुलेंस की सेवाएं मरीजों को मिलीं।
सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि तीन निजी एंबुलेंस की सेवाएं मरीजों को दी गई हैं। बीएमओ शिलाई डॉ. एके राघव ने कहा कि दो सरकारी एंबुलेंस तैनात रहीं।

--
सिरमौर में 33 एंबुलेंस दे रहीं सेवाएं
जिला सिरमौर में जीवीके की 22 एंबुलेंस (108) सेवाएं दे रही हैं। जबकि, 102 सेवा की 11 एंबुलेंस चल रही हैं। 108 के सिरमौर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को मांगों को लेकर हड़ताल रही। एंबुलेंस के ईएमटी व पायलेट के हड़ताल पर जाने से दिनभर एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed