फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरिपार के पर्यटन को लगेंगे अब पंख

गिरिपार के पर्यटन को लगेंगे अब पंख

Sat, 16 Jun 2018 08:27 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
 गिरिपार के पर्यटन को लगेंगे अब पंख

विज्ञापन
गिरिपार के पर्यटन को लगेंगे अब पंख
पर्यटन विभाग ने तैयार किया 19.50 करोड़ का खाका
पैराग्लाइडिंग, एडवेंचर हट, झील और ट्रेकिंग रूट बनेंगे
राजगढ़ में हुई बैठक में प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा
वेद प्रकाश ठाकुर
राजगढ़ (सिरमौर)। पर्यटन विभाग ने राजगढ़, हाब्बन, नौहराधार व हरिपुरधार क्षेत्रों में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए एक वृहद कार्य योजना तैयार की है। विभाग ने इन क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं पर करीब 19 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च करने की प्रस्तावित योजना बनाई है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। यदि सरकार इसे स्वीकृति देती है तो इन क्षेत्रों में पर्यटन को पंख लग जाएंगे। इसको लेकर एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
जिला पर्यटन अधिकारी विवेक चौहान व सहायक पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा सहित वन विभाग, लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस प्रस्तावित कार्य योजना में सैर जगास को करीब दो करोड़ रुपये से पैरा ग्लाइडिंग के स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा। इसमें संपर्क मार्ग, एडवेंचर हट, शौचालय व बैठने के स्थल बनाए जाएंगे। करगाणू में दो करोड़ की लागत से एक कृत्रिम झील बनाई जाएगी, जिसमें वाटर स्पोर्ट्स हो सके। यहां एक पार्क भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण पर 50 लाख खर्च किए जाएंगे। जबकि, यहां एक बहुमंजिला पार्किंग भी प्रस्तावित है। हाब्बन में मेला मैदान के विकास, शौचालय निर्माण पर 60 लाख रुपये, ट्रेकिंग रूट पर करीब दो करोड़ जिसमें बनालीधार, बथाऊधार, खेड़ाधार व बथाऊधार, चूड़धार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनियो-दीदग व बथाऊधार में विश्राम गृह निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ व शाया चबरोण में मंदिर विकास व संग्रहालय पर करीब एक करोड़ खर्च किए जाने प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त नौहराधार में एडवेंचर स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट व चूड़धार मार्ग को ट्रेकिंग रूट पर करीब ढाई करोड़ और हरिपुरधार में सांस्कृतिक मंच निर्माण, पार्किंग व शौचालय निर्माण आदि पर करीब सवा दो करोड़ खर्च किए जाएंगे। राजगढ़-हरिपुरधार मार्ग में दस और राजगढ़ हाब्बन मार्ग में तीन स्थल पर्यटकों के विश्राम के लिए बनाए जाएंगे।

बैठक में लोक निर्माण विभाग व वन विभाग को प्राक्कलन शीघ्र बनाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हाब्बन प्रवास के दौरान पर्यटन विकास की बात कही थी और उन्हीं के हस्तक्षेप से यह त्वरित कार्रवाई हो रही है। बैठक में एसीएफ श्रेष्ठानंद, सहायक अभियंता बंसल, कानूनगो रणबीर ठाकुर, जय प्रकाश चौहान, रत्तन ठाकुर व शेरजंग चौहान भी उपस्थित रहे।
------
-----हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed