फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   छोगटाली के कंडा गांव में चार दर्जन भेड़ बकरियों की मौत

छोगटाली के कंडा गांव में चार दर्जन भेड़ बकरियों की मौत

Tue, 17 Apr 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
छोगटाली के कंडा गांव में चार दर्जन भेड़ बकरियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
ग्राम पंचायत छोगटाली के कंडा गांव में बीमारी की चपेट में आने से चार दर्जन भेड़ बकरियों की मौत हो गई है। हालांकि, विभाग का तर्क है कि यह कोई घातक रोग नहीं है। निमोनिया की वजह से भेड़ बकरियों की मौत हुई है। वहीं भेड़ बकरी पालकों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। भेड़ पालक कंडा निवासी उपराज व कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी भेड़ों में पहले बुखार आया और बाद में उन्हें काले दस्त होने लगे। यह रोग दूसरी बकरियों में भी फैल गया। इस बीमारी से इन दोनों की करीब पचास भेड़ बकरियां मर गई हैं और इससे अधिक बीमार हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से इस रोग में उनकी सहायता की मांग की है।

इस बारे में उपमंडलीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशा किरण ने बताया कि एक मरी भेड़ को पशुपालकों ने चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया कि भेड़ निमोनिया से मरी थी और इसके लिए उन्हें दवाइयां बताई गई थीं लेकिन इसके बाद कोई उनके पास नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह कोई महामारी नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। कई भेड़ पालक अपने आप ही इलाज करते हैं जिससे समस्या पैदा हो जाती है। डॉ. आशा किरण ने सुझाव दिया कि विभागीय कर्मियों को ले जाकर उपचार करवाएं।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed