फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सहकारी बैंक के निदेशक पर भाजपा का कब्जा

सहकारी बैंक के निदेशक पर भाजपा का कब्जा

Tue, 17 Apr 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक के निदेशक पर भाजपा का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राज्य सहकारी बैंक सीमित सिरमौर में निदेशक पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कांग्रेस समर्थित भारत भूषण मोहिल को 88 मतों के भारी मतों से परास्त कर दिया। जीत के बाद भाजपा ने राज्य सहकारी बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए माहौल गरमा दिया। इस अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गई।
मंगलवार को राज्य सहकारी बैंक के निदेशक के लिए चुनाव हुए। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं विजेंद्र कंवर, चुनाव प्रबंधक शिव कुमार वर्मा की उपस्थिति में हुए चुनाव में कुल 128 मत पड़े। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 123 सहकारी सभाओं के अलावा 32 व्यक्तिगत वोट थे। इनमें से 128 वोट ही पड़े। सहकारी सभाओं की ओर से 123 में से 121 वोट पड़े। जबकि, 32 व्यक्तिगत वोटों में से सिर्फ 7 वोट पड़े। इसमें से बलदेव भंडारी को 107 मत पड़े जबकि भारतभूषण मोहिल को महज 19 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। एक मत प्रेम चौहान को मिला। वहीं, एक वोट रिजेक्ट घोषित हुआ।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी रामेश्वर चौधरी ने बताया कि सिरमौर में बैंक की 28 शाखाएं और दो विस्तार शाखाएं हैं। अब खंड स्तर पर डेलीगेट के चुनाव 19 अप्रैल को होंगे।
---
बॉक्स के लिए
पुरानी हार का किया हिसाब चुकता
गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भी बलदेव भंडारी निदेशक पद की दौड़ में थे लेकिन बलदेव भंडारी को कांग्रेस समर्थित भारतभूषण मोहिल से हार का सामना करना पड़ा था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भंडारी ने पिछला हिसाब चुकता कर दिया है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को शिकस्त दी। पिछली बार हुए चुना में मोहिल ने भंडारी को हराया था। बलदेव ने अपनी जीत का श्रेय जिला के भाजपा नेताओं को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाजपा की प्रतिष्ठा लगी थी दांव पर
सहकारी बैंक के निदेशक के लिए हुए चुनाव में भाजपा नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। राज्य में सरकार बनने के बाद भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गए थे। लिहाजा, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित पुरा भाजपा का कुनबा पोलिंग स्टेशन के बाहर दिनभर जुटा रहा। सुबह से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया दोपहर को संपन्न हुई। शाम तीन बजे मतों की गणना की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed