फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यात्री ने परिचालक पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

यात्री ने परिचालक पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Wed, 21 Mar 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
यात्री ने परिचालक पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक पर एक युवक ने अभद्र व्यवहार करने, सबके सामने जलील करने और उसे बस से उतारनेे जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में युवक ने एक पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक को भी सौंपा है।
नाहन क्षेत्र के शिल्ली गांव के निवासी राजकुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपी शिकायत में बताया कि वह त्रिलोकपुर से सराहां जाने वाले बस एचपी 18बी-7937 में 20 मार्च को शाम 7.15 पर नाहन से चढ़ा था। उस दौरान उसके पास मात्र दो महीने का कुत्ते का बच्चा भी था। बस में मौजूद परिचालक प्रीतम सिंह ने कुत्ते के पिल्ले को बस में ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर मैंने उसे कुत्ते के पिल्ले का टिकट काटने को कहा लेकिन वह नहीं माना और दुर्व्यवहार करने लगा। उसने यात्रियों से भरी बस में मुझे जलील करते हुए नीचे उतार दिया। परिचालक के इस व्यवहार से जहां मेरे अस्मिता को ठेस पहुंची हैं वहीं मेरे अधिकारों का भी हनन हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बस से उतार देने के बाद उसने एक हजार रुपये पर टैक्सी की और फिर घर पहुंचा। शिकायतकर्ता राजकुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक से इस मामले में उचित कार्रवाई करने करने की मांग की है। साथ ही परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि युवक की शिकायत मिली है। उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed