फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ‘बम-बम भोले...’ के जयघोष से गूंजा सिरमौर

‘बम-बम भोले...’ के जयघोष से गूंजा सिरमौर

Tue, 13 Feb 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
‘बम-बम भोले...’ के जयघोष से गूंजा सिरमौर
maha shivratri
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन / पांवटा साहिब (सिरमौर)।
बम-बम भोले..., हर-हर महादेय... और ओम नम: शिवाय् के जयघोष से मंगलवार को सिरमौर का परिवेश गुंजायमान हो गया। हालांकि, शिवरात्रि पर्व की तिथि के असमंजस को लेकर कई मंदिरों में बुधवार को भीड़ रहेगी लेकिन मंगलवार को कई मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। ग्राम पंचायत पातलियों स्थित ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोले का आशीर्वाद लिया। जबकि नाहन के रानीताल शिवमंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां देर शाम तक डीजे की धुन पर भक्त थिरकते रहे।
शिवरात्रि पर गंगाजल, पंचामृत से शिवलिंग स्नान करवाया। शिव के प्रिय बेल पत्र, फूल, धतूरा व जल अर्पित किया गया। पातालेश्वर मंदिर समिति के सदस्य रात 3 बजे से मंदिर में बेहतर व्यवस्था में डट गए। विभिन्न प्रदेशों से देर शाम तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोले नाथ के दर्शन व पूजा अर्चना करके मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन

पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियों के प्रधान दाता राम चौहान, संरक्षक आरपी तिवारी, अरविंद गोयल, महासचिव डॉ. ब्रजेंद्र, प्रचार मंत्री धर्मवीर राठौर व विनय गोयल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। किदवंती के अनुसार ऋषि पतंजलि ने स्थानीय घने जंगल में भगवान शंकर की तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव भगवान यहां पर शिवलिंग के रुप में विराजमान हुए थे। इसके बाद पातलियों में शिव मंदिर का निर्माण किया गया। हर सोमवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मान्यता रही है कि हर वर्ष पातालेश्वर शिवलिंग का आकार बढ़ता है। महाशिवरात्रि में हर वर्ष मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बॉक्स के लिए-----
डीजे की धुन पर थिरके भक्त
नाहन शहर के रानीताल स्थित भव्य शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यहां पर श्रद्धालुओं के विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। घोटा, पकोड़े के अलावा फलाहार का प्रसाद बांटा गया। रानीताल में डीजे की धुन पर भक्त देर शाम तक थिरकते हुए देखे गए। मंदिर में दिनभर खूब चहल-पहल रही। कई लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचे और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की।

--
इन शिवालयों में भी रही महाशिवरात्रि की धूम
पांवटा(सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि की खूब धूम रही। पांवटा व गिरिपार क्षेत्र में स्थित शिवालयों में तारुवाला, बेहड़ेवाला, शिकांडो, बद्रीपुर, सहस्रधारा, कफोटा, सतौन, बांगरन, कुंजा मतरालियों, अडावला, गीता भवन, केदारपुर, टिंबी, गिरनौल, कमरऊ, धौलीढांग, बातापुल के समीप शिव मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का खूब तांता लगा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed