फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

Fri, 01 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शिलाई थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले युवती को अगवा किया और फिर उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भादंसं की धारा 342, 366, 363, 376, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि एक युवक ने उसके साथ शादी की पेशकश की थी। वह और आरोपी की मां दोनों ही उसके घर आए। उन्होंने वादा किया कि जब वह बालिग हो जाएगी तो शादी कर लेंगे। इस बीच पीड़ित लड़की ने नाहन में कंप्यूटर कक्षाएं शुरू कर दीं और नाहन में रहने लगी।
विज्ञापन


आरोपी पुष्पेंद्र शर्मा उसके कमरे में आने लगा। रेणुका मेले के दौरान वह उसे रेणुका में मिले और उसे अपने साथ अपने घर ले गया जहां पर दो-तीन दिनों तक उसके साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां की जानकारी में भी यह था। इतना ही नहीं इसके बाद वह उसे नाहन ले आया और कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहां पर उसके साथ कई बार दुराचार किया गया। साथ ही धमकी दी गई कि यदि उसने इसके बारे में किसी तो बताया तो वह उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा।

पीड़ित का आरोप है कि शादी के बारे में पूछने पर युवक ने उसे यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसे भूल जाए। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि लड़की के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed