फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7123 students of matric gave scienec examination in 147 center in sirmaur

जिले के 147 केंद्रों में 7123 बच्चों ने दी विज्ञान की परीक्षा

Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
7123 students of matric gave scienec examination in 147 center in sirmaur
राजकीय कन्या स्कूल नाहन में परीक्षा देने के बाद स्कूल से बाहर निकलतीं छात्राएं। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में शनिवार को 10वीं कक्षा के 7123 बच्चों ने विज्ञान की परीक्षा दी। इसके लिए 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बच्चों ने कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दी। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में सैकड़ों बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सैनिटाइजर के इंतजाम नजर आए। कई बच्चे घर से भी सैनिटाइजर लेकर पहुंचे थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों की भीड़ को एकत्रित नहीं होने दिया। सभी बच्चे मास्क पहनकर पहुंचे, परीक्षा भी मास्क पहनकर ही दी।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में 10वीं कक्षा के बच्चों ने विज्ञान की पहली परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र से बाहर आते ही कई बच्चे पर्चे पर चर्चा करते नजर आए। छात्रा साक्षी, ममता, छात्र रोहित, अजय और राहुल ने बताया कि विज्ञान की परीक्षा सही हुई है। काफी समय बाद उन्होंने ऑफलाइन परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के बीच ऑफलाइन परीक्षाएं न होने से उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थीं। शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर सभी केंद्रों में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है।
जिले में जमा दो के साथ साथ 10वीं कक्षा के 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। किसी भी केंद्र से नकल का कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed