{"_id":"61feac6203ee7f5b00171b39","slug":"7087-students-of-244-schools-reached-in-campous-on-saturday-nahan-news-sml3987075134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खुलते ही स्कूल पहुंचे सैकड़ों बच्चे, 34 फीसदी उपस्थिति दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खुलते ही स्कूल पहुंचे सैकड़ों बच्चे, 34 फीसदी उपस्थिति दर्ज
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करतीं छात्राएं।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शनिवार को मौसम खुलते ही हजारों बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला मुख्यालय नाहन के विभिन्न स्कूलों में भी औसतन बच्चों की संख्या ठीक रही। हालांकि, सप्ताह का अंतिम दिन होने के कारण कई बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंचे।
जिले के 244 उच्च व उच्चतर स्कूलों में अध्ययनरत 20597 बच्चों में से शनिवार को 7087 बच्चे विद्यालय आए। लिहाजा, जिले में बच्चों की उपस्थिति 34.4 फीसदी दर्ज की गई।
बता दें कि गत दो दिन से लगातार मौसम खराब होने के कारण बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। तीन फरवरी से नौवीं से 12वीं कक्षा तक खुले स्कूलों में पहले दिन 20 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे थे। जबकि गत रोज 14 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंच पाए थे। इसकी मुख्य वजह दो दिन से लगातार बारिश व बर्फबारी रही। लिहाजा, कम बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार को मौसम खुलते ही जिले के कई स्कूलों में बच्चों की संख्या में भी कुछ इजाफा हुआ। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में कम बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन शहरी क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों का आंकड़ा औसतन ठीक रहा। इस बार सिरमौर के निचले इलाकों में भी बर्फबारी हुई। इसके चलते भी बच्चे कम पहुंचे।
शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि शनिवार को मौसम खुलते ही हजारों बच्चे स्कूल पहुंचे। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मौसम की दुश्वारियों के चलते स्कूलों में कम बच्चे पहुंचे। पिछले दो दिन मौसम खराब रहा। अब मौसम खुलते ही बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी।