{"_id":"5775542a4f1c1b454879b3c3","slug":"695-students-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई कॉलेज में 695 स्टूडेंट्स ने लिए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई कॉलेज में 695 स्टूडेंट्स ने लिए दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय शिलाई में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 695 पहुंच गई है। अभी एमए अंग्रेजी व हिंदी विषय के लिए 120 प्रवेश होने शेष हैं। प्राचार्य प्रो. टीआर पराशर ने कहा कि कॉलेज में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 307 पहुंच गई है। इसमें कॉमर्स के 28 व साइंस की 11 सीटें शामिल हैं। कॉलेज में 388 पुराने विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें बीए तृतीय सेमेस्टर में 227 व 5वें सेमेस्टर के 161 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में एमए हिंदी व अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू होनी है। इसके लिए दोनों विषयों में 60-60 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया होगी। गिरिपार में नए खुले कॉलेज कफोटा का कार्यभार भी शिलाई के प्राचार्य के पास ही है। कफोटा में कुल 107 अभ्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें आर्ट्स प्रथम सेमेस्टर में 96 व कॉमर्स प्रथम सेमेस्टर में 11 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
पांवटा/राजपुर(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली में कुल 114 छात्रों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप चौहान ने कहा कि बीए प्रथम सेमेस्टर में कुल 44, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 24 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जबकि, बीए तृतीय सेमेस्टर में 25 व बीकॉम तृतीय वर्ष में 21 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इस नए सत्र में विद्यार्थियों की कुल संख्या 114 हो गई है। नए कॉलेज में आगामी सत्र से संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा में तीनों संकायों के प्रथम सेमेस्टर में 600 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आर्ट्स की 143 सीटों की सूची लगी है। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य अलका चौहान ने कहा कि दूसरे व पांचवें सेमेस्टर में कुल एक हजार विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। बीए प्रथम सेमेस्टर में करीब 300 प्रवेश मेरिट आधार पर हुआ है। बीएससी संकाय के मेडिकल व नॉन मेडिकल में 180 सीटें तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 120 को प्रवेश मिल चुका है। अभी आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल की सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को मेरिट आधार पर प्रवेश मिल रहा है।