{"_id":"5c700347bdec227382448019","slug":"61550844743-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से चकाचक होंगी नाहन की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से चकाचक होंगी नाहन की सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक नाहन शहर की सड़कें चकाचक की जा रही हैं। तारकोल वाली सड़कों की रिवायत को अलविदा कहते हुए अब नगर परिषद ने इंटरलॉट टाइलें लगाकर सड़कों का निर्माण आरंभ कर दिया है। इस कार्य पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। अधिकतर सड़कों और गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगा दी गई हैं। जबकि, कई जगहों पर कार्य प्रगति पर है।
नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और एनएच अथॉरिटी ने संयुक्त रूप से नाहन शहर की सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया है। सड़कों की मरम्मत, टारिंग और इंटरलॉक टाइलों से जुड़े कार्यों पर 1.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। शहर की बदहाल सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए तीनों विभागों ने संयुक्त रूप से कार्य शुरू कर दिया है। इन दिनों नया बाजार के फेडरेशन चौक से कालीस्थान मंदिर, बार मेमोरियल से एसएफडीए और दिल्ली गेट से गुरुद्वारा तक इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि, गुन्नूघाट चौक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल वाया एक्साइज कार्यालय, अस्पताल राउंड और शमशेर राजकीय उच्च विद्यालय से पुराने डिग्री कॉलेज तक, शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से लेकर कोर्ट रोड तक का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने भी एचडीएफसी बैंक के निकट से पीटर डिसूजा क्लिनिक तक इंटर लॉक टाइलें लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। दस लाख रुपये से महलात से चौगान तक के मार्ग पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग की इंटरलॉक टाइलिंग होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
अवैध कंकरीट की नहीं हो सकेगी डंपिंग
सड़क किनारे लोग कंकरीट की डंपिंग कर देते हैं। महलात में भी सालों से कंकरीट पड़ा हुआ था। इससे मार्ग बेहद संकरा हो गया था। मार्ग पर पड़े गड्ढे भी हादसों को न्योता दे रहे थे। अब इस पर इंटरलॉक टाइलें लगाने से जहां लोगों को गड्ढों से निजात मिल जाएगी वहीं सालों से यहां फेंका गया कंकरीट का मलबा भी उठाया जा रहा है। ऐसा होने से जहां इस जगह की सुंदरता निखरेगी वहीं मार्ग भी खुल जाएगा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं नगर परिषद की जेई
नगर परिषद नाहन के जेई परवेज इकबाल ने कहा कि महलात से चौगान तक के मार्ग पर 10 लाख रुपये से इंटरलॉक टाइलें लगाई जा रही हैं। शहर के अधिकतर मार्गों पर इस कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। शेष मार्गों पर भी जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर की इंटरलॉक टाइलों पर नगर परिषद करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर रही है। करीब 50 लाख खर्च किया जा चुका है। जबकि, इतना ही बजट और खर्चा जाएगा। उधर, नेशनल हाईवे और लोनिवि भी करीब 50 लाख रुपये शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे और विभाग के अधीन सड़कों पर खर्च कर रहा है।