फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रु नानक मिशन पांवटा ने कब्जाई ऑल राउंड द बेस्ट ट्राफी

रु नानक मिशन पांवटा ने कब्जाई ऑल राउंड द बेस्ट ट्राफी

Tue, 04 Sep 2018 09:57 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
रु नानक मिशन पांवटा ने कब्जाई ऑल राउंड द बेस्ट ट्राफी
खो-खो प्रतियोगिता में छछेती स्कूल टीम विजेता
विज्ञापन

शिवपुर में छात्रा वर्ग जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा/राजपुर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में छात्रा वर्ग पांवटा जोन स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल ने ऑल राउंड द बेस्ट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कबड्डी में भरोग बनेड़ी, बैडमिंटन में दुग्गल कैरियर रावमा स्कूल पांवटा, जबकि खो-खो में छछेती स्कूल टीम विजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा उप निदेशक सिरमौर उमेश बहुगुणा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद ने मुख्य अतिथि, जोन स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले सभी स्कूलों, एसएमसी कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा ने ऑल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी जीती। कबड्डी में रावमापा भरोग बनेड़ी प्रथम, जबकि रावमापा छछेती ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा प्रथम और रावमापा हरिपुरखोल ने दूसरा स्थान, खो-खो में रावमापा छछेती ने प्रथम, जबकि जीएनएमपी स्कूल पांवटा की टीम ने रनर ट्रॉफी कब्जाई। बैडमिंटन में दुग्गल कैरियर स्कूल ने प्रथम व बीबीजीत कौर स्कूल पांवटा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद, डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, रविंद्र सिंह, सुधाकर किमोटी, नीरज माहेश्वरी, आकाश विश्नोई, रितु, अरुण कुमार, हरीश शर्मा, नसीम अहमद, रंजना, अजय शर्मा, नरेश कुमार, परमिंद्र कौर, सुरजीत सैनी, संजीव नौटियाल, सुरेंद्र सैनी, अंजना व पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed