फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भरली-रुदाना-जिजला सड़क पर यातायात ठप, लोग परेशान

भरली-रुदाना-जिजला सड़क पर यातायात ठप, लोग परेशान

Fri, 17 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
भरली-रुदाना-जिजला सड़क पर यातायात ठप, लोग परेशान
राजपुर (सिरमौर)। थाना पांवटा के अंतर्गत भरली-रुदाना-जिजला सड़क पर कुछ लोगों की ओर से डंगा लगाए जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसको लेकर रुदाना-जिजला आदि गांवों के लोगों का प्रतिनिधिमंडल थाना पांवटा में डीएसपी से मिला। ग्रामीण शांति स्वरूप, देवराज, मुंशी पंवार, भीम सिंह, विजय सिंह, बलबीर सिंह, मुकेश, अमर सिंह, राकेश, खजान सिंह, लाल सिंह, मामराज, दिनेश कुमार, रणदेव, महेंद्र आदि ने बताया कि गांव के चंद लोग लोनिवि की रुदाना सड़क पर डंगा लगा रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाना पांवटा में ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी और सड़क खुलवाने की मांग रखी। ग्रामीणों का आरोप है कि चंद लोग रुदाना सड़क पर कभी पत्थर, कभी खुदाई तो कभी डंगा लगाकर यातायात आवाजाही में बाधा पहुंचा रहे हैं। इसके कारण रुदाना, थड़ा, जिजला और भरली आदि गांवों के लोगों को दो दिन से यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। इसके बारे में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पहले लोनिवि के अधिशासी अभियंता से भी मिला। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना पांवटा में लिखित शिकायत दी। उधर, पांवटा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने रुदाना सड़क बंद करने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed