फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब में लगी एलईडी डिस्पले, मिलेगी प्रदूषण की सूचना

कालाअंब में लगी एलईडी डिस्पले, मिलेगी प्रदूषण की सूचना

Sun, 15 Apr 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में लगी एलईडी डिस्पले, मिलेगी प्रदूषण की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एलईडी डिसप्ले लगाई है। वन विभाग की चौकी के साथ लगाई गई इस एलईडी डिस्पले से प्रदूषण की जानकारी मिलेगी। लोगों को जहां वायु की गुणवत्ता की सूचना मिलेगी, वहीं क्षेत्र में कितना प्रदूषण है इसकी भी जानकारी इसी मिलेगी, लेकिन लोग इसकी जानकारी से अनभिज्ञ है। इसे कैसे देखना है और कितने मानक होने चाहिए, इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।
क्षेत्र के डॉ. राजकुमार मित्तल, यूथ कांग्रेस कालाअंब के अध्यक्ष सुभाष चौधरी, कालाअंब बीडीसी सदस्य नीरज चौहान, संजय ने कहा कि लोगों को इसका लाभ तभी मिल पाएगा जब लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालाअंब क्षेत्र के 95 प्रतिशत लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं है। न ही लोगों को वायु की गुणवत्ता या शुद्धता के मापदंडों की ही कोई जानकारी है। ऐसे में लोगों को बिना जागरूक किए मात्र एलईडी डिस्पले लगा देने से कुछ नहीं होने वाला। ऐसे में विभाग को जागरूकता शिविरों का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता एके शारदा ने बताया कि एलईडी डिसप्ले को पहले अपडेट किया जाएगा तथा अपडेट करने के पश्चात जागरूकता शिविरों का आयोजन करके आम जनता को इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed