{"_id":"5abd1c2d4f1c1bdd618b45cc","slug":"61522342957-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के गड्ढे में गिरा कामगार, लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के गड्ढे में गिरा कामगार, लगा करंट
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन से करीब 10 किलोमीटर दूर नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित ढिमकी मंदिर के समीप एक कामगार वीरवार दोपहर 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। कामगार गड्ढे से पानी निकालने के लिए लगाई गई मोटर से करंट की चपेट में भी आ गया। गनीमत रही कि समय रहते दूसरे कामगारों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल कामगार का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। ढिमकी मंदिर के समीप एक पुल का निर्माण चल रहा है। पुल के पिलर बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे से पानी निकासी का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि मोटर के जरिय पानी निकाला जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे मिर्जापुर निवासी नवाब खान जैसे ही गड्ढे की तरफ गया तो अचानक इसमें जा गिरा। इस दौरान नवाब खान इलेक्ट्रिक शाट की चपेट में आ गया। गड्ढे में गिरे मजदूर को देख दूसरे कामगारों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी और मजदूर को बाहर निकाला। मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को हादसे की जानकारी दी। एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फीकार ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार दिया और उसे मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जुल्फीकार ने कहा कि पेट में पानी भर गया है। उसे नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
0000