{"_id":"5a81a4244f1c1b28428b4d8f","slug":"61518445604-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी से बिजली गुल, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी से बिजली गुल, बढ़ी परेशानी
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के गिरिपार इलाके की कई पंचायतों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली गुल रही। रविवार रात चली तेज हवाओं से 11 बजे के बाद क्षेत्र के सैकड़ों गांव में अंधेरा पसर गया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गईं लेकिन दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन के चलते कई लोग अलाव तापते नजर आए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निचले क्षेत्र भी ठंड की चपेट में आ गए हैं। बिजली गुल होने के कारण कई लोगों को हीटर व अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाईं।
बाक्स
स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे
शीतकालीन अवकाश वाली पाठशालाओं में सोमवार से ही नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया लेकिन बर्फबारी होने के कारण सत्र के पहले दिन ही कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। कुछ पाठशालाओं में तो शिक्षकों की उपस्थिति भी कम ही देखने को मिली। जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की शीतकालीन अवकाश वाली पाठशालाओं में बच्चों के लिए ठंड से निपटने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में ठंड के चलते अधिकतर बच्चे पाठशालाओं से नदारद ही रहते हैं।
विज्ञापन
------------