फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर जताई चिंता

सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर जताई चिंता

Sat, 06 Jan 2018 08:13 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर जताई चिंता

विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर जताई चिंता
शिक्षा उपनिदेशक ने किया तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण
देवका, जामली और कठाना पाठशालाओं की जांची व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन विधानसभा के दुर्गम क्षेत्रों में बसे तीन स्कूलों का शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक दिलीप सिंह नेगी ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान स्कूलों की व्यवस्थाएं सही पाई गईं लेकिन स्कूलों में बच्चों की कम संख्या को देखते हुए शिक्षा उपनिदेशक ने हैरानी जरूर जताई।
शनिवार को शिक्षा उपनिदेशक ने सबसे पहले प्राथमिक स्कूल देवका का निरीक्षण किया। देवका स्कूल में 16 बच्चे अध्ययनरत हैं। इसके बाद प्राथमिक स्कूल व उच्च विद्यालय जामली का निरीक्षण किया गया। उपनिदेशक ने जामली प्राथमिक पाठशाला में पाया कि 9 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। जबकि हाई स्कूल में बच्चों की संख्या 90 है। प्राथमिक पाठशाला कठाना में भी 11 बच्चे पाए गए।
विज्ञापन

हालांकि इन स्कूलों में शिक्षक जरूरत से ज्यादा हैं लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम है। उपनिदेशक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में पक रहे मिड-डे-मील की भी जांच की। इस दौरान उपनिदेशक ने स्कूली बच्चों से सवाल जवाब भी किए। साथ ही परिजनों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया है। स्कूलों की जांच पड़ताल से बाद व्यवस्थाएं तो सही पाई गईं मगर बच्चों की संख्या सरकारी स्कूलों में बेहद कम है। लिहाजा इस बारे में विशेष लगाए जाएंगे जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों व शिक्षकों को भी जागरूक किया जाएगा ताकि सरकारी स्कूलों में घट रही बच्चों की संख्या को बढ़ाया जा सके। इस बारे में बच्चों के अभिभावकों का भी जागरूक होना जरूरी है।
------हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed