फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन-कुमारहट्टी सड़क मार्ग के फिरेंगे दिन

नाहन-कुमारहट्टी सड़क मार्ग के फिरेंगे दिन

Mon, 04 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
नाहन-कुमारहट्टी सड़क मार्ग के फिरेंगे दिन
देवराज शर्मा
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
प्रदेश की राजधानी शिमला को जोड़ने वाले नाहन-सराहां-कुमारहट्टी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के जल्द ही दिन फिरने वाले हैं। 72 किलोमीटर लंबे इस राज्य उच्च मार्ग को राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा मिलने के बाद इसके सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए सड़क के तंग व तीखे मोड़ों को भी खोलने का काम शुरू किया जाएगा। इससे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चलने वाले वाहनों की गति सीमा को बढ़ाया जा सकेगा।

नाहन-सराहां-कुमारहट्टी राज्य सड़क प्रबंधन की देखरेख में बनाकर तैयार किया गया था। इस सड़क पर गाड़ियों के चलने की गति 25 किलोमीटर से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है लेकिन सड़क के चकाचक होने के कारण अधिकतर वाहन चालकों की इस सड़क पर वाहनों की स्पीड 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा रहती है। 72 किलोमीटर के इस सड़क मार्ग पर हर जगह तीखे मोड़ हैं।
विज्ञापन


कई वाहन चालकों को इस सड़क पर वाहन चलाते वक्त भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह अलग बात है कि सड़क की मेटलिंग अभी पूरी तरह ठीक है। लिहाजा, वाहन चालक सड़क पर गति बढ़ाने के चक्कर में तीखे मोड़ों से उलझ जाते हैं। अधिक स्पीड के चलते इस सड़क पर अभी तक कई सड़क हादसे हो चुके हैं। जबकि, डेढ़ दर्जन लोगों की सड़क दुर्घटनाओं से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस सड़क को केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे मार्ग 907ए का दर्जा दिया है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन ने सड़क के तीखे मोड़ों को काटने के अलावा जो जगह अभी तंग हैं, उसे खोलने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। यह सड़क हिमाचल की राजधानी शिमला को जोड़ने के साथ-साथ उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के लिए भी सैकड़ों किलोमीटर का सफर कम करती है। यूपी व यूके से हजारों सैलानी शिमला, कुफरी, कुल्लू व मनाली समेत अन्य पर्यटन स्थानों के लिए इसी सड़क से गुजरते हैं।


उधर, एनएच प्रशासन के सहायक अभियंता अभय सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही सड़क की दशा सुधारी जाएगी। सड़क को चौड़ा करने व तीखे मोड़ों की कटिंग करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों व राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन को भेज दिया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed