फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मंडल अध्यक्ष ने उड़ाई पार्टी संविधान की धज्जियां: शर्मा

मंडल अध्यक्ष ने उड़ाई पार्टी संविधान की धज्जियां: शर्मा

Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष ने उड़ाई पार्टी संविधान की धज्जियां: शर्मा
संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)। भाजपा से निष्कासित दर्जनभर पदाधिकारियों ने रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पलटवार किया है। पार्टी से निष्कासित मंडल उपाध्यक्ष उजागर सिंह शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी रमेश राणा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा शकुंतला ठाकुर व एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि बिना किसी प्रमाण के ही प्रदेश व व जिला स्तर के नेताओं को पार्टी से निष्कासित करके मंडल अध्यक्ष ने पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं।
विज्ञापन


उजागर सिंह शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले ही पैराशूट से पार्टी में एंट्री करने वाले नेताओं ने पार्टी के लिए तीन दशक से काम करने वाले नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचा है। पिछले लंबे समय से पार्टी से जुड़े इन नेताओं को बदनाम करने के इरादे से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए यह कदम उठाया है। लेकिन, उनकी यह मंशा किसी भी सूरत में पूरी नहीं होने देंगे। इसकी शिकायत प्रदेश हाईकमान से करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष दोहरे मापदंड अपना रहे हैं। निष्कासित नेताओं ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष के बेटे ने भी आजाद प्रत्याशी हृदयराम के पक्ष में जमकर कर प्रचार किया है। लेकिन, अपने बेटे के खिलाफ मंडल अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। निष्कासित नेताओं ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए दिन रात एक की है। उन पर निष्कासन के लिए लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed