फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   संगड़ाह में बिना जांच के बिक रहा मुर्गे का मीट

संगड़ाह में बिना जांच के बिक रहा मुर्गे का मीट

Fri, 17 Nov 2017 08:09 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
संगड़ाह में बिना जांच के बिक रहा मुर्गे का मीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल संगड़ाह में मुर्गे का मांस बिना किसी जांच के धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। यहां मीट विक्रेताओं की दुकानों में रोजाना सैकड़ों मुर्गों को काटा जा रहा है। मांस के शौकीन भी बिना संकोच के दुकानों से मांस खरीद कर रहे हैं। जबकि दुकानों पर बेचे जा रहे मांस की कोई जांच नहीं की जा रही है। यहां मांस विक्रेताओं द्वारा जिन मुर्गों को काटा जा रहा है उन्हें बाहरी राज्यों से मंगवाया जाता है।

ऐसे में इस बात की भी संभावना कम नहीं कि मुर्गे संक्रमित भी हो सकते हैं। ऐसे में इनकी जांच की जानी बेहद आवश्यक है। इसकी जांच का जिम्मा बाकायदा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग यहां बेचे जाने वाले मीट के प्रति चिंतित नहीं दिखाई दे रहा है जिस कारण मीट विक्रेता बिना किसी डर के धड़ल्ले से मुर्गे का मीट बेच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो संक्रमण ग्रस्ति मुर्गों के कारण खतरनाक बीमारियां फैलती हैं जिसकी समय-समय पर सरकार द्वारा चेतावनी भी दी जाती है। विशेषकर बाहर से आने वाले मुर्गे अकसर खतरनाक संक्रमण से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके जहां इनकी जांच नहीं की जा रही है, वहीं ग्राहक भी बिना किसी डर के धड़ल्ले से मीट खरीद रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां मीट विक्रेताओं द्वारा मुर्गे का ही मीट नहीं बल्कि दूसरा मीट भी खुले में ही बेचा जा रहा है। दुकानों में सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता है।


उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुश राणा ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में यहां अपनी ज्वाइनिंग दी है। यदि किसी दुकान में कोई अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed