{"_id":"59eb4d6f4f1c1b59678b6e8c","slug":"61508593007-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका में पहले दिन 11 लाख में बिके प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका में पहले दिन 11 लाख में बिके प्लाट
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
RENUKAJI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर शनिवार को मेला मैदान में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। प्लॉट आवंटन कमेटी के चेयरमैन एवं तहसीलदार ददाहू के नेतृत्व में कानूनगो हीरा सिंह, काकू राम, पटवारी अशोक कुमार व धर्मदत्त इत्यादि ने प्लॉट आवंटन को लेकर बोली प्रक्रिया शुरू करवाई। पहले दिन रेणुका विकास बोर्ड को प्लॉटों से लगभग 11 लाख रुपये की आय हुई है।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में प्लॉट आवंटन से रेणुका विकास बोर्ड को रेवन्यू का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त होता है। मेला मैदान श्री रेणुका जी में इस वर्ष प्रथम पंक्ति के 341 प्लॉटों को चिन्हित कर दिया गया है। जबकि पिछली पंक्ति में भी 309 प्लॉट तैयार किए गए हैं। सबसे महंगा प्लॉट कुबजा पैवेलियन के सामने बना प्लॉट रहा।
वहीं, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों के लिए भी 27 प्लॉट तैयार किए गए हैं। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया तहसीलदार ददाहू की अगुवाई में की जाएगी। तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल ने बताया कि शनिवार से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। पहली पंक्ति के प्लॉट बोली के माध्यम से ही बिके हैं। अपनी मनपसंद स्थान पर दुकानें लगाने के लिए व्यवसायी बोली पर प्लॉट को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
मेले में हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड व हिमाचल के कई हिस्सों से आए व्यापारियों ने प्लॉटों को लेकर बढ़चढ़ कर बोली लगाई है। रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला-2017 इस मर्तबा 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
---