फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   61 thousand liters of Lahan destroyed at four places in Khara forest

Sirmour News: खारा जंगल में चार स्थलों पर 61 हजार लीटर लाहन की नष्ट

Fri, 03 May 2024 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 03 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
61 thousand liters of Lahan destroyed at four places in Khara forest
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर नाहन टीम ने पांवटा क्षेत्र के खारा जंगल में बड़ी कार्रवाई की है। इस क्षेत्र के अवैध कच्ची शराब के लिए संवेदनशील चार स्थलों पर कार्रवाई के दौरान करीब 61,000 लीटर लाहन व शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। नष्ट की कई लाहन व शराब की अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर नाहन टीम के एसीएसटीआई संदीप अत्री, मनोज घारु, प्रेम राज, शशि कांत, सन्नी वर्मा, कार्तिक, सुभम, रामपाल, सतवीर तथा चतुर्थ कर्मी ओम प्रकाश, राकेश व चालक हामिद खान की टीम पांवटा क्षेत्र के खारा जंगल की तरफ रवाना हुई। चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में अवैध शराब बड़ी मात्रा में तैयार की जाती है। तलाशी अभियान में घने जंगल में करीब 5 किमी दूरी पर चार अलग अलग स्थलों पर लाहन व भट्ठियां मिली। इसमें करीब 61 हजार लीटर लाहन-शराब मिली। हालांकी, घने जंगल में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। क्योंकि मजबूत सूचना तंत्र के चलते पुलिस, वन टीम टीम या आबकारी टीम के पहुंचने की भनक लग जाती है। जिसके चलते किसी भी टीम के पहुंचने से पहले ही अपराधी भाग खड़े हो जाते है।
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर नाहन उप आयुक्त हिमांशू आर पंवार ने पुष्टि की है। कहा कि 2 मई तक राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग की टीमों ने विशेष अभियान के दौरान करीब 84.78 लाख की 78842 लीटर अवैध लाहन शराब जब्त या नष्ट की है। विभाग आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शराब के ऐसे किसी भी गैर कानूनी उत्पादन, कब्जे व परिवहन पर कड़ी निगरानी व नियंत्रण सुनिश्चित करने में कोई भी कसर नही छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed