फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   60 botals of wine recver from car in bhagani sirmaur

भगानी में कार से 60 बोतलें देसी शराब बरामद

Wed, 16 Feb 2022 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
60 botals of wine recver from car in bhagani sirmaur
पुरुवाला (सिरमौर)। सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने भगानी के पास कार से देसी शराब की 60 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की ( एचपी15बी-9700) नंबर कार गुरुवाला की तरफ से आ रही है जिसमें शराब का जखीरा हो सकता है।
विज्ञापन

टीम ने सूचना के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगानी के पास देर रात गुरुवाला की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा दिया। पुलिस को देखकर गाड़ी चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इसे पकड़ लिया। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुनाल निवासी कोलर पांवटा साहिब बतलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो डिक्की में पांच पेटी गत्ता बरामद हुई। इन गत्ता पेटियों में कुल 60 बोतलें पाई गई। पकड़ी गई शराब के बारे में आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाया। लिहाजा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed