फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   54 people under diarrea

डायरिया की चपेट में 54 ग्रामीण

Wed, 06 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 06 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
54 people under diarrea
जिला अस्पताल में गर्मी में तड़पे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


पांवटा/राजपुर(सिरमौर)। बरसात शुरू होते ही जल जनित रोगों ने सिर उठा लिया है। गिरिपार आंजभोज की शिवा पंचायत के ग्राम भरली में डायरिया फैल गया है। लगभग 54 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। इलाके में सप्लाई हो रहे पानी के दूषित होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव का दौरा किया और दवाइयां वितरित की। ‘अमर उजाला’ की टीम भी स्वयं गांव तक पहुंची।
पंचायत प्रधान विद्या देवी, उप प्रधान खतरी राम परमार व समेर धीमान, रुप सिंह व राम लाल ने बताया कि बुधवार को सुबह ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई। बसों में लोग सिविल अस्पताल पहुंचते रहे। मंगनों देवी, सीता, कला, मीनाक्षी, दुर्गा देवी, जानकी, प्रियंका व नीता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि अन्य लोगों को उपचार के बाद घर भेजा गया। एक ही गांव से उल्टी दस्त के मरीजों के पहुंचने पर बीएमओ की टीम गंभीरता से लिया। बीएमओ टीम में शामिल बैसाखी राम, भरता सिंह, विनीता तोमर, द्वारिका परमार, तारा देवी, विमला व ममता समेत टीम भरली गांव पहुंची।
विज्ञापन

.........
ग्रामीण स्वच्छता का खास ध्यान रखे : बीएमओ
पांवटा/राजपुर(सिरमौर)। भरली गांव पहुंचे बीएमओ राजपुर डॉ. संजीव सहगल ने ग्रामीणों को गांव की गलियों, आसपास  क्षेत्र व पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने की सलाह दी है। टीम ने गांव को पानी आपूर्ति वाले स्टोर टैंक व स्रोतों की जांच की है। टैंक व गांव से पानी के सैंपल ले लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए कंडाघाट व माजरा लैब में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दवाईयां वितरित की, वीरवार को होगा दवा का स्प्रे
-बीएमओ ने कहा कि वीरवार को गांव में दवाइयों की स्प्रे होगी। ग्रामीणों को ओआरएस समेत दवाईयां वितरित कर दी हैं। विभाग की एक टीम गांव में ही तैनात रहेगी।

.........
ये लोग हैं उल्टी दस्त की चपेट में
- डायरिया की चपेट में आने वाले ग्रामीणों में सजनों देवी(65), जानकी(45), अनिकेत(14), बालक राम(40), सुनीता(30), गुड्डी(28), लोकेश(15), नदीश(18), मितरा देवी(40), रामलाल(42), अतरो देवी(52), विद्या देवी(40), अंजू(17), दिप्ती(15), अंजू(24), प्रियंका(24), हरदेई(24), विनिता(15), मीनू(60), राम सिंह(34), सजनो(45), अनिकेत(15), ऋषभ(17), कंचन(3), कुसुम(24), आशु(27), रक्षा(40), मुक्ता(28), बिना(30), अनिता(23), अतरो(35), मीरा(30), श्याम सिंह, (39), आशा(28), सूरतो देवी(65), पूजा(17), दुर्गा, मीनाक्षी, जानकी, नीता, प्रियंका, मंगनो व सीता देवी उल्टी दस्त की चपेट में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed