फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   537 children vaccinated with corona vaccine on wednesday in sirmaur district

सिरमौर जिला में 537 बच्चों को लगी वैक्सीन

Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
537 children vaccinated with corona vaccine on wednesday in sirmaur district
ददाहू की कन्या उच्च पाठशाला में टीका लगवाती एक छात्रा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों की कोविड से सुरक्षा के लिए बुधवार से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान जिले में 11 टीकाकरण केंद्रों पर 537 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगी।
विज्ञापन

बुधवार को अभियान के शुरूआती दौर में केवल दो स्वास्थ्य खंडों धगेड़ा और पच्छाद में बच्चों को वैक्सीन लगाई गई चूंकि वैक्सीन की खेप देर रात जिला मुख्यालय पहुंची। ऐसे में सभी स्वास्थ्य खंडों को धगेड़ा और पच्छाद के अलावा अन्य स्वास्थ्य खंडों में देरी से सप्लाई पहुंची। वहीं पंजीकरण पोर्टल में समस्या के चलते यह देरी से सुचारु हुआ। करीब 12 बजे के बाद पोर्टल ने काम करना शुरू किया। तब तक बच्चों का पंजीकरण ऑफलाइन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को धगेड़ा स्वास्थ्य खंड के 10 टीकाकरण केंद्रों पर 479 और पच्छाद के एक टीकाकरण केंद्र पर 58 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। बुधवार सुबह वैक्सीनेशन टीमें वैक्सीन वायल्स को लेकर टीकाकरण केंद्रों के लिए रवाना हुईं। टीमों ने बच्चों को टीके का महत्व बताते हुए टीकाकरण किया। हालांकि टीकाकरण के दौरान बच्चे कुछ डरे और सहमे जरूर थे लेकिन टीकाकरण टीम ने उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों को टीका लगाने के बाद कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इसके बाद ही उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि खंड धगेड़ा के तहत बेचड़का बाग, पनार, ददाहू, कालाअंब, कमलाड़ और मोगीनंद आदि क्षेत्रों के दस केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के दस और पच्छाद के एक टीकाकरण केंद्र पर 537 बच्चों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि वैक्सीन मंगलवार देर रात्रि पहुंची, ऐसे में सुबह दूर के स्वास्थ्य खंडों में वैक्सीन को पहुंचाने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि वीरवार से टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।
----
आज यहां होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत वीरवार को करीब एक दर्जन केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि आयुष अस्पताल नाहन में किशोरों को को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा नेहर स्वार, पनियाली, भेनू, चकनाल, आरवीएन स्कूल ददाहू, डीएवी ददाहू, कालाअंब, कौलावालांभूड़, एसवीएम, मालोवाला, बड़ावन, बोहलियो आदि टीकाकरण केंद्रों में कोर्बेवैक्स वैक्सीन बच्चों को लगाई जाएगी।

---
ददाहू में 51 छात्राओं को लगा टीका
ददाहू (सिरमौर)12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए बुधवार से शुरू हुए विशेष टीकाकरण अभियान के चलते पहले दिन 65 से 70 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया गया। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में 51 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। प्रचार-प्रसार अधिक न होने के चलते पहले दिन बच्चों में उत्साह कुछ कम दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed