{"_id":"61ca014d7c126454dd446d65","slug":"520-candidates-pass-ground-test-in-police-arkshi-bharti-in-nahan-sirmaur-nahan-news-sml3948604154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आरक्षी भर्ती में 520 ने पास किया ग्राउंड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आरक्षी भर्ती में 520 ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में लंबी दूरी की दौड़ में हिस्सा लेती युवतियां।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन नाहन में आरक्षी पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को 517 पुरुष और 3 महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया।
जिला सिरमौर पुलिस विभाग में आरक्षी और चालक के 103 पदों के लिए आयोजित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए सोमवार को 1210 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 894 अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए।
शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद 3 महिला और 517 पुरुष अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया।
पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि सोमवार को प्रमाण पत्र जांच में सही पाए अभ्यर्थियों में से 517 पुरुष और 3 महिला अभ्यर्थी ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है। इनका चयन लिखित परीक्षा के लिए हुआ है। इसके अलावा 20 अभ्यर्थियों ने ड्राइविंग टेस्ट भी पास किया है।