{"_id":"5cc1bf7fbdec22144f419711","slug":"51556201343-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साई महिलाएं सड़क पर उतर गईं। चूड़ेश्वर सेवा समिति नाहन के सचिव सुरेंद्र हिंदुस्तानी की अगुवाई में महिलाओं ने शिलाई में नशा विरोधी रैली निकाली। शिलाई गांव से मुख्य बाजार, अस्पताल होते हुए रैली एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। यहां महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुरेंद्र हिंदुस्तानी, नीमो देवी, विनीता नेगी, मनसो देवी, लीला नेगी, संधि देवी, बबिता, कविता तोमर, रीना, शीला, कौशल्या, कमला वर्मा, नंदी देवी, आशा वर्मा, शांति, गुलाबी देवी, युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तोमर, पूर्व उपप्रधान दीप चंद तोमर, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि एक माह पहले भी उन्होंने शिलाई में नशे के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। वहीं, इस दौरान एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा गया था, जिसके माध्यम से नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। महिलाओं ने बताया कि बावजूद इसके आज भी शिलाई क्षेत्र में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। नशे के इन सौदागरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। इसके चलते विवश होकर उनको सड़क पर उतरना पड़ा है।
फिर से सड़क पर उतरने की चेतावनी
महिलाओं ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिलाई के हाटलों, ढाबों, नाई की दुकानों, परचून की दुकानों में चल रहे नशे के कारोबार को बंद नहीं किया गया तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगी। महिलाओं ने कहा कि युवाओं का भविष्य पर दांव पर लग गया है और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। पुलिस प्रशासन की नाक तले इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन से एक बार फिर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।