{"_id":"5c70034abdec22737b7b905a","slug":"51550844746-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेश्वर मंदिर में लगेगी 151 फीट ऊंची मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेश्वर मंदिर में लगेगी 151 फीट ऊंची मूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुनानगर पांवटा हाईवे पर कलेश्वर मठ में 151 फीट 11 मुखी हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसका कार्य का शुभारंभ हो चुका है। हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने वाले मार्ग पर मूर्ति आस्था और आकर्षण का केंद्र बनेगी। विकास वालिया ने बताया कि कलेश्वर मठ में 151 फीट ऊंची हनुमान जी की 11 मुखी मूर्ति की स्थापना की जाएगी, जो आने वाले समय में आकर्षण का केंद्र होगी। यह मूर्ति जमीन में 15 फीट नीचे गहरी होगी, जबकि मूर्ति का बेस 15 फीट का होगा। उससे ऊपर मूर्ति 151 फीट ऊंची बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हनुमान जी ने प्राचीन काल में रावण को अपने 11 मुख दिखाए थे। हनुमानजी का मुख पूर्व दिशा में पांवटा साहिब की तरफ होगा। गौरतलब है कि कलेश्वर मठ चार राज्यों की सीमाओं के पास स्थापित है। इस मठ में नवग्रह मंदिर भी स्थापित है। यहां पर वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च भी की गई है। यहां पर जो बड़ का पेड़ है, वह 4000 साल पुराना है। दंतकथा अनुसार इस मठ में पांडवों ने शिव पूजा की थी। यहां पर चक्रधारी शिवलिंग है और यहां पर त्रिवेणी पेड़ भी है। इसमें आंवला, पीपल और बड़ का पेड़ है। इस मठ में राम सेतु पर उपयोग में लाए गए पत्थर भी हैं जो आज भी पानी में तैर रहे हैं। मठ के संचालक शांतानंद महाराज ने बताया कि यहां पर कई बीमारियों के इलाज के लिए अर्क दिया जाता है, जिसे दूर-दूर से लोग लेने आते हैं और अपनी बीमारी से निजात पाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर हर साल शिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो 151 फीट ऊंची 11 मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना में अंशदान करने वाले स्वेच्छा से दान कर सकते हैं। इस कार्य की देखरेख पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हरबंस, रिटायर्ड जज, हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवर पाल, सांसद शैलजा कुमारी और विशाल वालिया की पहल से यह कार्य किया जा रहा है।