फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुरुवाला स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का इनाम

पुरुवाला स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का इनाम

Tue, 01 Jan 2019 09:30 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
पुरुवाला स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के छात्र आसिफ अली और चरणजीत कौर को वर्ष 2018-19 सत्र के सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार मिला। विद्यार्थियों ने सिरमौरी नाटी, भंगड़ा समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्कूल की पत्रिका पुरवाई का भी विमोचन किया।
रावमापा पुरुवाला के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। विज्ञान की कक्षाओं के लिए आगामी सत्र से अध्यापक, विज्ञान लैब, एनएच से स्कूल मैदान तक सड़क से टाइलनुमा मार्ग और मंच के शेड की मांग रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद स्कूल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू होंगी। स्कूल मंच स्टेज, साइंस लैब तथा एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड भी बनवाया जाएगा। स्थानीय पंचायत भवन घर भी नया बनाया जाएगा। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों की ड्रेस के लिए 31 हजार, जबकि स्कूल प्रबंधन को 11 हजार की राशि प्रदान की। इससे पहले स्कूली बच्चों ने हिमाचली नाटी, सरस्वती वंदना, वंदेमातरम, देश रंगीला, हरियाणवी नृत्य, ए वतन, गिद्दा, डांडिया, बचपन स्किट, भंगड़ा और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एसडीम पांवटा एलआर वर्मा, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, बलजीत नागरा, पुरुवाला पंचायत प्रधान कमल सिंह, उप प्रधान ओम प्रकाश, एसएमसी अध्यक्ष सुमन लता, प्रतिभा नेगी, चरनजीत सिंह, नरेश कुमार, संजय शर्मा, शांता, रमा शर्मा, संगीता रावत, सरिता, राम कुमार, धनी राम, भीम सिंह, नाजिर अली, विमला शर्मा, सुकन्या, वीरेंद्र चौहान, नसीम नाज, एसएस पुंडीर, विशाल कुमार, सरिता और अंकिता समेत स्कूल स्टॉफ व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वालों में आसिफ अली, चरणजीत कौर, शाहीन, नरगिस, श्रद्धा, इकबाल सिंह, रोहित कश्यप, साहिब खान, दीपक, नमनीत, जगदीप, देविंद्र, शीन, दीपा, सुनैना, रवीना, पूजा, राधिका, रिया, ऐशा, दीपांशी, नैंसी, हरविंद्र, प्रीति, रजनी, अजय, दीपा, हरप्रीत कौर, मोहम्मद आदिल, अनामिका, रिया, पूनम, हिमांशु, पूनम, दीपक, अंकिता, रजनी, मनीषा, वर्षा, सिमरनज अनाम, तबसुम, मुमताज, बबली, प्रियंका, दीपांशु, हरविंदर, मोहित, भारत, योगेश, परवेज, मोइन खान, गोल्डी, अमन, नासिर, मोहित रावत, अमान खान, साहिब, यास्मीन, सोनम, शबनम, ताशनिम, आदिल, नामनी, शान, जीविका, सोहेल, रिया, पूजा, अंजलि, सादिया, मुस्कान, हिना परवीन, सिद्धियां, ऐशया, दीपा, ममनीत कौर, शीतल, रुबीना, आकाश राय, साहिब खान, शीतल, मंजू, रुबीना, जितेंद्र रजनी, संजीव, सिमरन, भूमिका, श्यामा, परवेज मुशर्रफ, सुहेब, परमजीत कौर और दीपक को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed