फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नारा लेखन में आकांक्षा, चित्रकला में पूजा अव्वल

नारा लेखन में आकांक्षा, चित्रकला में पूजा अव्वल

Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नारा लेखन में आकांक्षा, चित्रकला में पूजा अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा में जिला स्तरीय नशा मुक्त समाज..विषय पर नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में आकांक्षा, चित्रकला में पूजा कौर तथा भाषण में सुहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान मंच मंच का संचालन जीवन प्रकाश जोशी ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओम प्रकाश राही ने की। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारला और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर अनिल हारला ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित हो रहे हैं। जिले में तीसरा कार्यक्रम पांवटा में हुआ। स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने, इसके बुरे प्रभाव और नशा धीमी आत्महत्या विषयों की जानकारी देकर युवा वर्ग को जागरूक किया जा रहा है। पांवटा कन्या स्कूल में हुई जिला स्तरीय नारा लेखन प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, सना ने दूसरा और सोनिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में पूजा कौर, निक्की व महिमा-नितिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, भाषण प्रतियोगिता में सुहाना प्रथम, तनिजा दूसरे और समरीन तृतीय स्थान पर रही। प्रथम, दूसरे व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को 500, 300 और 200 इनाम राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. ओपी राही रविंद्र कुमार, जीवन जोशी, अजय शर्मा, अनिल हारटा, प्रतिभा पांडे, शीतल शर्मा, गणेश, सीमा बोस, अर्चना, रचना गुलेरिया, विशारद सिंह, नीरज माहेश्वरी, पूनम खंतवाल, रामपाल समेत स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed