फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवा कांग्रेस का नफरत छोड़ो, प्यार बांटो.. का संदेश

युवा कांग्रेस का नफरत छोड़ो, प्यार बांटो.. का संदेश

Sat, 11 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेस का नफरत छोड़ो, प्यार बांटो.. का संदेश
युकां ने दिया नफरत छोड़ो, प्यार बांटने का संदेश
विज्ञापन

यूथ कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई वर्षगांठ
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। यूथ कांग्रेस नाहन ने शनिवार को अपनी वर्षगांठ को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की। जबकि, इस दौरान हिमाचल प्रभारी जगदेव गागा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से सद्भावना रैली निकाली। रैली के दौरान कांग्रेसियों ने नफरत छोड़ कर प्यार बांटने का संदेश दिया। रैली यशवंत चौक पर स्थापित हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की मूर्ति पर आकर समाप्त हुई। यहां सभी कांग्रेसियों ने उनको नमन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश में बिगड़ रहे माहौल को सुधारने और आपसी भाईचारा कायम रखने का प्रयत्न कर रही है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकारी संस्थानों का भगवाकरण करने पर तुली हुई है, जिसका कांग्रेस विरोध करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सिरमौर प्रभारी विकास काल्टा, प्रदेश सचिव ओपी ठाकुर, सचिव नरेश दास्टा, लोकसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप सूर्या, प्रवक्ता दीपक खुराना, नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन राजपूत, लोकसभा महासचिव जयदीप शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed