{"_id":"5b5f44e44f1c1bb8538b615c","slug":"51532970212-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बेरोजगारों के लिए वरदान: डॉ. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बेरोजगारों के लिए वरदान: डॉ. बिंदल
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बेरोजगारों के लिए वरदान : डॉ. बिंदल
नाहन में आयोजित कार्यशाला में बोले विधानसभा अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बेरोजगार युवाओं को लिए वरदान साबित होगी। जिले में इस योजना के तहत दो सौ युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर चालू वित्त वर्ष के दौरान नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
नाहन में जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बेरोजगारी से निपटने और उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे बेरोजगारों को रोजगार के साधन मिलने के साथ युवा स्वावलंबी भी बनेंगे।
इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के केवल हिमाचली युवा ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संपूर्ण औद्योगिक विकास के लिए अब तक की यह सबसे बड़ी योजना है। योजना के तहत 40 लाख तक की औद्योगिक इकाई स्थापित करने पर पुरुष को 25 और महिला उद्यमी को 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। बैंक ऋण पर पांच प्रतिशत की ब्याज दर से तीन वर्ष के लिए ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इससे पहले डॉ. बिंदल ने उद्योग विभाग की योजनाओं से संबंधित ब्रोशर का भी विमोचन किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने भी संबंधित योजना और औद्योगिक विकास की कार्य योजना की जानकारी दी। जबकि, जिला उद्योग केंद्र नाहन के प्रबंधक रचित शर्मा ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, प्रसार अधिकारी विजय कौशल ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और अनुराग ठाकुर ने राज्य फूड प्रोसेसिंग मिशन संबंधी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, नप अध्यक्ष अनीता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष कविता चौहान, प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, राकेश गर्ग, मनीष चौहान के अलावा दर्जनों युवा उपस्थित रहे।