{"_id":"5b34e00e4f1c1b2b428b732d","slug":"51530191886-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सिरमौर में आधा दर्जन सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सिरमौर में आधा दर्जन सड़कें बंद
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
संगड़ाह-ददाहू सड़क पर 10 घंटे यातायात ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संगड़ाह/नाहन (सिरमौर)। जिले में मानसून की पहली बारिश ने लोक निर्माण विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। भारी भूस्खलन से आधा दर्जन के करीब सड़कें बंद हैँ। कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों के साथ यात्रियों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ा।
संगड़ाह-ददाहू सड़क करीब 10 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। नाहन-शिमला एनएच पर दोसड़का के समीप पहाड़ी से आई भारी चट्टानों के कारण शिमला और ददाहू के लिए जाने वाली सड़क पर सुबह दो घंटे के करीब जाम लगा रहा। दोपहर को जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते बोगधार-संगड़ाह मार्ग हरलोग के समीप और हरिपुरधार-रेणुकाजी मार्ग संगड़ाह और खड़कोली के समीप अवरुद्ध रहीं। सड़कें बंद होने से करीब आधा दर्जन बसें जाम के बीच फंसी रहीं। इससे सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। संगड़ाह-ददाहू मार्ग पर बरसात के कारण जगह-जगह मलबा भर गया था। वीरवार सुबह विभाग ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन पहुंची। मशीन ने एक घंटे के बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
बता दें कि निर्माणाधीन खड़कोली-उंगर कांडो मार्ग से हल्की बारिश होने पर भी मलबा गिर रहा है। इससे वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इसके अलावा संगड़ाह बोगधार मार्ग भी हरलोग के समीप मलबा आने के कारण अवरूद्ध हो गया था, जिस कारण संगड़ाह राजगढ़, अरलू-नाहन, देवना-थनगा जाने वाली बसें मार्ग पर फंसी रहीं। वहीं छोटे वाहनों को भी मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरिचंद चौहान ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन को मार्ग खोलने के लिए भेजा गया था। मार्ग को आवागमन के लिए करीब 10 बजे खोल दिया गया।