{"_id":"5b17ef004f1c1bda6e8b68f7","slug":"51528295168-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने से अंधेरे में विंडला के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने से अंधेरे में विंडला के ग्रामीण
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई विकास खंड की मिल्लाह पंचायत का विंडला गांव पिछले डेढ़ महीने से अंधेरे में है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे। ग्रामीण कई बार विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अब बोर्ड को आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीण जगदीश चंद, भरत सिंह, गंगाराम, केवल राम, वीर सिंह, रामिया राम, सीता राम, जीत सिंह, आत्माराम, हंसराज, हेत राम ने बताया कि पिछले दिनों तेज आंधी व बारिश के बाद बिजली ट्रांसफार्मर में खराबी आई है। इसके कारण गांव के दर्जनों परिवार बिजली से वंचित है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिशासी अभियंता से भी एक प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है। उन्होंने बिजली पोल व एक ड्रम तेल उन्हें सौंपा जिसे ग्रामीणों ने स्वयं मौके पर भी पहुंचा दिया। अब अधीनस्थ कर्मी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विंडला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लिए अलग से लगने वाला बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 15 वर्षों से नहीं लग पाया है। विभागीय लापरवाही के कारण 10 वर्षों तक बिजली ट्रांसफार्मर सड़क में लावारिस पड़ा रहा। ग्रामवासियों के होहल्ला करने के बाद बोर्ड ने ट्रांसफार्मर को पोल पर चढ़ा दिया। पांच वर्ष बीतने के बाद अब तक बोर्ड ने इसकी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए बताया कि एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता दर्शन सिंह ठाकुर ने बताया कि पंजाह स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर जल्द ठीक करवाया जाएगा। जबकि गांव के लिए अलग से लग रहे ट्रांसफार्मर को भी जल्द चालू किया जाएगा।