{"_id":"6a9eb5eb618a003b9200bef1","slug":"pensioners-meeting-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188259-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एरियर के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त पेंशनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एरियर के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त पेंशनर्स
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर सोसाइटी पांवटा साहिब इकाई की बैठक में पदाधिकारी व सदस्य अपनी मांगों पर विचार मंथ
-पंजाब में 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता, हिमाचल में महज 400 रुपये देने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक अध्यक्ष सुंदर लाल मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लंबित चिकित्सा बिलों, महंगाई राहत और पेंशनरों के एरियर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई।
महासचिव डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट जारी करने पर सरकार का आभार है, लेकिन इसे नियमित प्रक्रिया बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को 60 प्रतिशत के बजाय 40 प्रतिशत महंगाई राहत मिल रही है। इसके अलावा 168 माह का एरियर भी देय है। चार वर्ष में आठ किस्तें देय होने के बावजूद अब तक केवल दो किस्तें जारी हुई हैं।
वक्ताओं ने कहा कि 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों को उनके देय एरियर के लिए भटकना पड़ रहा है और भुगतान भी टुकड़ों में किया जा रहा है। 8 सितंबर 2022 के संदर्भ में 7 माह 7 दिन का एरियर भी लंबित बताया गया।
विज्ञापन
एसएस गुप्ता, इंद्रपाल सिंह वालिया और जितेंद्र दत्त ने कहा कि हिमाचल में फिक्स चिकित्सा भत्ता महज 400 रुपये है, जबकि पंजाब में 1000 रुपये दिया जा रहा है। बैठक में पांवटा की यातायात व्यवस्था, बंदरों व आवारा कुत्तों की समस्या समेत शहर की अन्य समस्याओं पर भी चिंता जताई गई।
अतः फैसला लिया कि इससे संबंध-विच्छेद करके हमीरपुर-कांगड़ा की कार्यकारिणी को पूर्ण समर्थन दिया जाए। बैठक में शहर की समस्याओं के बारे में चर्चा में निराशा प्रकट की गई कि प्रशासन और नगर परिषद दोनों समस्याओं के प्रति असंवेदनशील हैं, बद्रीपुर चौक में शौचालय, वाई पॉइंट, बांगरण चौक व विश्वकर्मा चौक पर लाइट, शहर में यातायात अव्यवस्था, बंदरों व आवारा कुत्तों की समस्या यथावत बनी हुई है। लावारिस कुत्तों को बंध्यीकरण कराने की सुविधा पशुपालन विभाग के पास है परंतु नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
बैठक में सुंदर लाल मेहता, डॉ. टीपी सिंह, एनडी सरीन, इंद्र पाल सिंह वालिया, जितेंद्र दत्त, सुशील कुमार, शांति स्वरूप गुप्ता, लखबीर सिंह, पीएन गुप्ता, बीएस नेगी, विजय पाल चौधरी, डॉ. नवीन कुमार सिंह, केएल चौधरी, जवाहर सिंह पाल, यशपाल सिंह और आरके अग्रवाल मौजूद रहे।
...